spot_img

राजधानी में पुलिस पर गो’ली चलाने वाला अरेस्ट… जानें कौन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग करने वाले राहुल दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। SSP राकेश रंजन के निर्देश पर कार्रवाई करते हुये पुलिस ने राहुल को राय-बुढ़मू रोड स्थित पाही जंगल के पास से हथियार और जिंदा गोलियों के साथ दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सफेद बलेनो कार और बिना नंबर की अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद की। पूछताछ में राहुल दास ने खुलासा किया कि वह एक अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो झारखंड के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह और बिहार के गया समेत कई जिलों में लूट और डकैती जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दे चुका है। राहुल हाल ही में शेरघाटी जेल से छूटकर आया था और अपने गिरोह के साथ इस क्षेत्र में एक और बड़ी वारदात की साजिश में था। पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...