कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेते ही कोरोना संक्रमण को लेकर ममता बनर्जी एक्शन में आ गई हैं। उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर वैक्सीन के साथ ही ऑक्सीजन, हॉस्पिटल बेड और जरूरी दवाओं की मांग की है। ममता ने पीएम मोदी से कहा है कि वे सभी के लिए मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध करवाएं।
रेमडेसिविर की चाहिए 1000 खुराकें
ममता ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि बंगाल को रेमडेसिविर की कम-से-कम 1000 खुराकें और टोसिलिजुमैब दवा की 1000 वायल रोज चाहिए।
मेडिकल ऑक्सीजन की खपत 400मीट्रिक टन हुई
ममता ने पीएम मोदी को बताया है कि राज्य में अब मेडिकल ऑक्सीजन की खबत बढ़कर 220 मीट्रिक टन प्रति दिन से बढ़कर 400 मीट्रिक टन पर पहुंच गई है और अगले 7 दिनों में यह बढ़कर 500 मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगी।
इसे भी पढ़ें :विधायक के साले हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी धराये, बताया क्यों मार डाला
इसे भी पढ़ें :इस गांव में झोलाछाप डॉक्टर खेत में कर रहे कोरोना मरीजों का इलाज, देखिये तस्वीरें












