Kohramlive : पश्चिम बंगाल की सियासत में घमासान के बीच TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। फेसबुक लाइव में उन्होंने साफ कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी। ममता ने दो टूक कहा कि जब तक भाजपा को राजनीतिक नेपथ्य में नहीं धकेल देतीं, तब तक चुप नहीं बैठेंगी। ममता ने दावा किया कि सत्ता परिवर्तन के कुछ ही महीनों में बंगाल की जनता भाजपा सरकार की हकीकत समझ चुकी है। उन्होंने सरकार पर कई मोर्चों पर निशाना साधा। ममता ने महिलाओं के लिए चल रही ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना के भुगतान में कथित देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अपात्रता के नाम पर लाभार्थियों की संख्या घटाई जा रही है। ममता ने कहा कि TMC ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ‘लक्ष्मी भंडार’ शुरू किया था। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार योजना में धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव कर रही है।
NRC को लेकर चेतावनी
ममता ने जनगणना प्रक्रिया को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जरिए NRC को पिछले दरवाजे से लागू करने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने लोगों से जनगणना फॉर्म भरते समय सावधानी बरतने और निजी जानकारी साझा करने से पहले सतर्क रहने को कहा। मतदाता सूची के SIR को लेकर ममता ने आरोप लगाया कि लाखों वैध मतदाताओं के नाम हटाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे पर फिर सुप्रीम कोर्ट जायेंगी।
VIDEO | Kolkata: TMC Chief and former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, “I am not taking political ‘sanyas’, will not stop until I force BJP to obscurity.”
(Source: Mamata Banerjee’s Youtube channel)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vgsXkk14BO
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026
News Alert! Bengal’s BJP govt slashing Annapurna Yojana beneficiary numbers under pretext of ineligibility, Lakshmir Bhandar was for all: Mamata.
News Alert! BJP violating pre-poll promise to provide Annapurna Yojana money to all women, now cheating them: TMC chief Mamata… pic.twitter.com/jWoH9B17mL
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026
VIDEO | Kolkata: TMC Chief and former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, “In just four months, people of Bengal have understood the true face of BJP.”
(Source: Mamata Banerjee’s Youtube channel)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/coUisFkffU
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026








