spot_img
spot_img

बेवा समधन का रे*प कर दामाद को भेजा मां का न्यू*ड फोटो, देखें फिर क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : बेवा समधन का रे*प कर दामाद को उसकी मां का न्यू*ड फोटो भेजने और फिर 10 लाख डिमांड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इल्जाम है कि एक शख्स ने अपनी बेवा समधन का उसके ही घर में रे*प किया । उसकी आपत्तिजनक फोटो खींची। फोटो वायरल करने की धमकी देकर समधन को ब्लैकमेल भी किया। वहीं अपने दामाद यानी समधन के बेटे को उमकी ही मां की न्यू*ड फोटो भेज कर 10 लाख रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर मां की फोटो वायरल कर देने धमकी दे डाली। बेटे ने मां का साथ दिया। मां की हिम्मत बढ़ाई और पुलिस के कंप्लेन कर दी। पीड़िता की सारी बात सुनने के बाद पुलिस दंग रह गई। पीड़िता ने समधी के खिलाफ थाना में रेप की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस को दिये अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके बीते साल 2021 की 20 से 25 मई के बीच उसके बेटे का ससुर (समधी) अपनी बेटी को ससुराल पहुंचाने आया था। समधी रात में वहीं रुक गया। खाना पीना खा कर बेटा और बहू अपने कमरे में सोने चले गये। पीड़िता भी अपने कमरे सोने चली गई थी। आरोपी समधी अलग कमरे में सोया हुआ था। लगभग रात के तीन बजे उसने पीड़िता के कमरे का दरवाजा खटखटाया। पूछने पर बोला पेट में काफी दर्द है। जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो वह पेट पकड़ कर अंदर घुस गया। जबरदस्ती गलत काम किया। इस दरम्यान उसने आपत्तिजनक तस्वीरें भी अपने मोबाइल में कैद कर ली। इसके बाद धमकाया, हड़काया और बोला किसी को बताई तो न्यू*ड फोटो वायरल कर देगा। कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहोगी।

वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी समधी पेशे से ठेकेदार है। उसने कुछ दिन बाद फोटो को पीड़िता के बेटे को भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। शादी में खर्च किये गये 10 लाख रुपये की मांग की। साथ ही बेटी को तलाक देने के लिए धमकाने हड़काने लगा। ऐसा नहीं करने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी समधी को धर दबोचा। जिस मोबाइल से फोटो बेटे को भेजा गया था उसे जप्त कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिश्ते को शर्मसार करने वाला यह मामला 13 महीने पहले राजस्थान के उदयपुर में घटी थी। पीड़िता के बयान पर उदयपुर के भूपालपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, साल 2021 के ही सितम्बर माह में बेटी का सास और पति से झगड़ा हो गया था। आरोपी के कहने पर बहु ने सास और पति के खिलाफ डूंगरपुर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था।

इसे भी पढ़ें : अमन के इस शहर में कहां से आये पत्थर, कैसे रोई पुलिस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...