Kohramlive: मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। 9,800 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं ने वोट दिया था। इनमें से 7,897 वोट खरगे के पक्ष में पड़े। वहीं, उनके विरोधी शशि थरूर को एक हजार से ज्यादा वोटों से ही संतोष करना पड़ा। 416 वोट खारिज कर दिए गए। थरूर ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने ट्वीट करके खरगे को जीत की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने इसे पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र की जीत बताया।
कांग्रेस नया मुकाम हासिल करेगी
मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद कमलनाथ ने ट्विटर के जरिए उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को हार्दिक शुभकामनाएं, हमें पूरी उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ कांग्रेस संगठन को मिलेगा और उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस नये मुक़ाम हासिल करेगी व संगठन को और मजबूती मिलेगी.” वहीं दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के वरिष्ठतम अनुभवी नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से AICC का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई, खड़गे जी के अनुभव से कांग्रेस को लाभ तो मिलेगा ही साथ ही उनके कुशल नेतृत्व में निश्चित ही कांग्रेस पार्टी नए आयाम छूने का काम करेगी.”
खड़गे के प्रस्तावक बने थे दिग्विजय सिंह
वहीं दिग्विजय सिंह ने शशि थरूर को भी बधाई देते हुए कहा कि ”मैं शशि थरूर जी को भी बधाई दूंगा जिन्होंने कांग्रेस में लोकतंत्र कायम रखा और अच्छा चुनाव लड़ा. मधुसूदन मिस्त्री जी के नेतृत्व में चुनाव अथोरिटी व सभी PRO APRO को भी निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बधाई व धन्यवाद.” वहीं कि नतीजों के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले और एक दूसरे को बधाई व धन्यवाद दिया. बता दें कि दिग्विजय सिंह चुनाव के वक्त मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक भी बने थे.
खड़गे संभालेंगे पार्टी की कमान
अब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे देश की सबसे पुरानी पार्टी की कांग्रेस की कमान संभालेंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से आते हैं और फिलहाल राज्यसभा सांसद है, वह सत्ता और संगठन में कई बड़े पदों पर रह चुके हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी नेताओं ने बधाई दी है.








