Kohramlive Desk : देश में विज्ञापनों (Advertisement) की निगरानी रखने वाली संस्था भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) ने नए नियम लागू किए हैं। पहले की अपेक्षा नियम और कड़े हो गए हैं। इन नियमों के मुताबिक, किसी भी विज्ञापन में शरीर का आकार, उम्र, शारीरिक और मानसिक स्थितियों से जुड़े किसी भी भेदभाव को नहीं किया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ASCI ने कहा कि विज्ञापन मानक के नियमों का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब विज्ञापन पॉलिसी के उल्लंघन के नियम में नस्ल, जाति, स्त्री-पुरूष भेदभाव या राष्ट्रीयता के आधार पर किसी का उपहास करना शामिल है। हालांकि ये नियम पहले से लागू थे लेकिन अब इनका दायरा बढ़ा दिया है।
इस आधार पर नहीं उड़ाया जाएगा मजाक
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘अब इसमें लिंग पहचान (gender identity), यौन आकर्षण (sexual attraction), शरीर का आकार (body shape), आयु, शारीरिक और मानसिक स्थितियां जैसे संभावित भेदभाव या उपहास को अब संहिता में शामिल किया गया है। समाज और उपभोक्ताओं की बदलती चिंताओं के साथ तालमेल बिठाना होगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि विज्ञापन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। अगर कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Read More :RBI ने 5 NBFC का लाइसेंस किया रद्द, जानिए वजह
Read More :अवैध कोयला खदानों के खिलाफ डीसी और डीएफओ ने की कार्रवाई, देखें…
Read More :चुम्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड… देखें
Read More :Breaking : राजधानी के इस विधानसभा क्षेत्र में लगा धारा-144
Read More :वेश्यावृति अब अपराध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, जानें…
Read More :प्रिंसिपल सर ने जबरन गेस्ट हाउस में रखा, सुनें पीड़िता की जुबानी…
Read More :10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस














