Patna : राजधानी पटना में बढ़ते अपराध और विधानसभा चुनाव 2025 की आहट के बीच पटना पुलिस ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। शनिवार को SSP कार्यालय की ओर से कई थानों के थानाध्यक्ष और प्रभारियों का तबादला कर नये चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संवेदनशील इलाकों पर फोकस: गांधी मैदान, पाटलिपुत्र, खाजेकला और दानापुर जैसे हाई-प्रोफाइल इलाकों में अब अनुभवी अफसर मोर्चा संभालेंगे। माना जा रहा है कि इन इलाकों में अपराध पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने ये रणनीतिक बदलाव किये हैं।
कौन कहां
अमित कुमार – गौरीचक थाना
अफसर हुसैन – खाजेकला
अखिलेश मिश्रा – गांधी मैदान
अतुलेश कुमार – पाटलिपुत्र
विपिन कुमार – बिहटा (आंचल निरीक्षक)
प्रभात रंजन – पटना पुलिस केंद्र
सब-इंस्पेक्टर भी बदले: अनिरुद्ध कुमार (खुशरूपुर), अनिल कुमार (बेलछी), रविरंजन (भदौर), नवनीत राय (पंडारक), सीटू कुमारी (पत्रकार नगर) समेत कई सब-इंस्पेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। किसे कहां मिली पोस्टिंग… देखें पूरी लिस्ट













