spot_img

RTO ऑफिस में बड़ा छापा, 50 पुलिसवालों के साथ पहुंची SOG

Date:

spot_img
spot_img

UP : कानपुर RTO में दलाली और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सोमवार को SOG और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। 50-60 पुलिसकर्मियों की टीम बुलेटप्रूफ जैकेट में RTO पहुंची। ड्रोन से निगरानी की गई। परिसर के दोनों गेट बंद कर दिये गये। कार्रवाई में 22 एजेंट पकड़े गये, जबकि कुछ दीवार फांदकर भाग निकले। करीब तीन घंटे चली छापेमारी के बाद सभी पकड़े गये एजेंटों को काकादेव थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। टीम ने पहले ड्रोन से पूरे परिसर की निगरानी की। इसके बाद अचानक अंदर पहुंचकर दोनों गेट बंद कर दिये गये। आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई। कार्रवाई से RTO परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से एजेंटों को पकड़ना शुरू किया। सदर SDM अनुभव सिंह ने बताया कि, RTO में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। हमीरपुर के ट्रक चालक कामता प्रसाद ने 22 अगस्त को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। चालक ने आरोप लगाया था कि भौंती बाईपास पर उसके ट्रक का 26 हजार रुपये का चालान काटा गया। वजह में सीट बेल्ट और हैवी लाइसेंस नहीं होने की बात कही गई थी। चालक के मुताबिक उसके पास वैध हैवी लाइसेंस था।

बाबुओं के पास नकदी, हिसाब नहीं

जांच के दौरान मृदुल मिश्रा के पास 1 लाख रुपये नकद मिले। वह रकम का संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके। वहीं बाबू विपिन कुमार के पास निर्धारित रकम से 15 हजार रुपये कम मिले। टीम ने जरूरी दस्तावेज, CCTV फुटेज और डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए हैं। सारथी भवन के बायोमीट्रिक काउंटर नंबर-6 की भी जांच हुई। कर्मचारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक साइट बंद थी। इसके बाद साढ़े तीन बजे तक 15 बायोमीट्रिक किये गये। प्रशासन ने संदिग्ध भूमिका वाले 8 से 10 लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में कैश के हिसाब में कई जगह अंतर मिला है। अब दस्तावेज, CCTV और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें :

हवा में लड़खड़ाया CM का हेलीकॉप्टर, फिर…

Bihar : बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने...

‘हाथी चले बाजार, कुत्ता…’, CM ने कार्रवाई के दिये निर्देश

Bihar : 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विवाद के...

RBI बोर्ड में 3 नये चेहरे, अकबरुद्दीन समेत इन दिग्गजों की एंट्री

Kohramlive : केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

झारखंड में 2119 वेटलैंड की होगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिये बड़े निर्देश

Ranchi : झारखंड के प्राकृतिक जल क्षेत्रों को बचाने...

अब झारखंड में ही बनेंगे एयर होस्टेस से ग्राउंड क्रू तक, ट्रेनिंग जल्द…

Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिये एविएशन सेक्टर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: