spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में ह’थियार बरामद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पुलिस ने अवैध हथियारों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। ताजा कार्रवाई में पूर्वी चंपारण और पटना से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मोतिहारी में विदेशी बंदूक समेत कई हथियार 

पूर्वी चंपारण के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सपही गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने मोहम्मद हसनैन के घर से दो दोनाली बंदूकें बरामद कीं, जिनमें से एक मेड इन इटली है। इसके अलावा पांच लाइसेंसधारी हथियार, 36 गोलियां, एयरगन, पिलेट्स और टेलिस्कोप भी मिले। गोलियों पर “High Velocity 70 MM Super Megna Made in India” अंकित था। हालांकि, पुलिस पहुंचने से पहले हसनैन फरार हो गया। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

पटना में हथियारबंद युवकों की धरपकड़

राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र के कैमाशिकोह मोहल्ले में पुलिस ने नौ युवकों को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया। बरामद सामान में पांच रायफल, दो पिस्टल, तीन मैगजीन, 29 कारतूस और तीन खोखा शामिल हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ये हथियार आखिर किस मकसद से इकट्ठा किये जा रहे थे।

चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि चुनावी मौसम में असामाजिक तत्वों की हरकतें बढ़ जाती हैं। इसी वजह से गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। हाल की इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि प्रशासन हर हाल में शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गंभीर है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम पर्व को लेकर गढ़वा पुलिस...

भक्ति के रथ पर सवार होगा चौपारण… जानें कब

Chouparan(Krishna Paswan) : सावन की आहट के साथ चौपारण की...

चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त...

बड़ी वारदात की फिराक में था, पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा…

Godda : अगर पुलिस कुछ देर और चूक जाती,...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...