Ranchi : रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के मिले एक क्लू के बाद राहुल सिंह गैंग के तीन खासमखास शूटर और हथियार सप्लायर धरा गये। इनका इरादा शहर के कारोबारियों को डराने-धमकाने और रंगदारी वसूलने का था। मिले क्लू पर सिटी SP की देखरेख में हटिया DSP प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम जैसे ही एयरपोर्ट की दक्षिणी चाहरदीवारी के पास झाड़ियों और मैदान में पहुंची, वहां हथियारबंद छुपे अपराधी बैठे थे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया। इनके पास से 1 देशी पिस्टल, 2 मैगजीन, 15 जिंदा गोलियां, 4 मोबाइल फोन एवं अपाची बाइक मिले। गिरफ्तार अपराधियों ने कबूल किया कि वे राहुल सिंह के इशारे पर रांची आये थे। उनकी प्लानिंग व्यवसायियों को डराना, गोलीबारी कर शहर में खौफ फैलाना था। पूछताछ में खतरनाक अपराधी अश्विनी कुमार पर्वता उर्फ कटप्पा उर्फ जॉनी का नाम सामने आया। उनकी निशानदेही पर उसे भी धर दबोचा गया। अश्विनी पर्वता कोई छोटा नाम नहीं है, वह पहले अमन साहू गिरोह से जुड़ा, फिर राहुल दुबे के लिये काम किया। अब राहुल सिंह गिरोह का अहम सदस्य है। उसकी फितरत हथियार और एम्युनेशन उपलब्ध कराना, व्यवसायियों के नंबर जुटाना, व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज तैयार करना है। पकड़े गये अन्य दो अपराधियों के नाम पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा (धुर्वा, रांची) एवं रियांश सिंह उर्फ स्वतंत्र उर्फ RDX (धुर्वा, रांची) बताये गये। गिरफ्तार अश्विनी कुमार पर्वता उर्फ कटप्पा उर्फ जॉनी रामगढ़ के पतरातू का रहनेवाला है।
रांची में दहशत फैलाने की बड़ी साजिश नाकाम, कटप्पा अरेस्ट#ranchi #rahulsingh #arrest #gangster pic.twitter.com/Zugkh9IHON
— KohramLive (@KohramLive) February 15, 2026








