spot_img

Ranchi News : हेसापीड़ी जंगल में बड़ी कार्रवाई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची(Ranchi) के नामकुम थाना क्षेत्र के हेसापीड़ी जंगल में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उत्पाद विभाग और नामकुम पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 10 क्विंटल जावा महुआ और 400 लीटर चुलाई शराब को नष्ट कर दिया। वहीं, मौके पर संचालित भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। SI प्रदीप शर्मा ने बताया कि नदी किनारे अवैध शराब निर्माण की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुये मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी फरार हो गये। छापेमारी के दौरान 46 ड्रम में रखे जावा महुआ को तोड़कर उसमें नमक डालकर पूरी तरह नष्ट किया गया, ताकि दोबारा उसका इस्तेमाल न हो सके। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में करीब 4 लाख रुपये के शराब बनाने के सामान को नष्ट किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यदि यह शराब बाजार में बिकती तो करीब 8 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती थी। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। गौरतलब है कि हेसापीड़ी समेत आसपास के इलाकों में अवैध शराब का धंधा लंबे समय से चल रहा है। पुलिस द्वारा पहले भी कई बार भट्ठियां तोड़ी जा चुकी हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से कारोबार शुरू हो जाता है। कारोबारी अब ड्रम को बचाने के लिये उन्हें जमीन के अंदर दबा देते हैं। हालांकि पुलिस ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। अब ऐसे ड्रमों में छेद कर नमक डाल दिया जाता है, जिससे उनका दोबारा उपयोग संभव नहीं हो पाता। इस छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के प्रदीप शर्मा, आकाश राम, शैलेश कुमार और नामकुम थाना के गौतम कुमार समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...