Latehar : किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे माओवादी चंद्रदेव सिंह को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पुलिस को दो AK-47 राइफल, चार मैगजीन, 91 गोलियों समेत कई सामान मिले हैं। पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन का यह सक्रिय नक्सली अपनी पहचान छिपाकर मनिका थाना क्षेत्र के दुंदु चौकिया गांव के आस-पास घूम रहा है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मिली खबर पर एक्टिव पुलिस ने बरवाडीह SDPO के नेतृत्व में टीम का गठन किया। गठित टीम जैसे ही मनिका थाना क्षेत्र के चौकिया के पास पहुंची, चंद्रदेव सिंह भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने भी उसे खदेड़कर दबोच लिया। गिरफ्तार नक्सली 18 लाख के ईनामी नक्सली छोटू खरवार की हत्या में भी शामिल था। उसके खिलाफ 6 आपराधिक केस दर्ज हैं। चंद्रदेव सिंह लातेहार का रहनेवाला है।

इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार









