spot_img
spot_img

टल गई बड़ी वारदात, कुख्यात इनामी नक्सली धराया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में छापेमारी कर 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात TSPC उग्रवादी आदेश गंझू को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों बनवार गांव के पाकरुआ जंगल में किसी बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रच रहे थे। SP कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तारों में आदेश गंझू (22), उज्जवल कुमार (22) और सुभाष कुमार (21) शामिल हैं, जो चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा, 7.65 एमएम की 10 गोलियां, 25 अन्य जिंदा गोलियां, दो मोबाइल फोन, TSPC से जुड़े पर्चे-दस्तावेज, एक डायरी और दो स्पोर्ट्स बाइक (पल्सर एनएस व आरएस) बरामद की हैं।

SP के मुताबिक आदेश गंझू TSPC और JJMP के नाम पर लेवी वसूली, फायरिंग और कई संगीन वारदातों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है और फरार साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...