Delhi : देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुये बिहार के कुख्यात रंजन पाठक गैंग के चार सदस्यों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मारे गये अपराधियों की पहचान रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इन बदमाशों की दिल्ली में मौजूदगी की पुख्ता खबर मिली थी। बताया जा रहा है कि गैंग आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसी सूचना पर क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की टीम ने रोहिणी में जाल बिछाया। रात करीब 2:20 बजे जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया, गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चारों बदमाश ढेर हो गये।
सभी आरोपियों पर हत्या, लूट और हथियारबंद डकैती जैसे कई संगीन केस दर्ज थे। मुठभेड़ के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस के मुताबिक, यह ऑपरेशन लंबे समय से चल रही खुफिया निगरानी का नतीजा था।
DCP संजीव यादव ने बताया कि, “यह गैंग बिहार में कई बड़ी वारदातों में शामिल था। हमें सूचना मिली थी कि ये दिल्ली में छिपे हुये हैं और जल्द किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने बेहद पेशेवर तरीके से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।” फिलहाल मौके पर दिल्ली और बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं, और आगे की जांच जारी है।
#WATCH | Delhi | Delhi Police Crime Branch, in coordination with Bihar Police, shot dead four members of Bihar’s notorious Ranjan Pathak gang during an encounter in Rohini at around 2:20 AM. Acting on specific intelligence inputs that the gang members were planning to carry out a… pic.twitter.com/RZ3juyliGO
— ANI (@ANI) October 23, 2025
#WATCH | Delhi | Visuals from the spot where, at 2.20 am, a shootout broke out between 4 accused persons and a joint team of Delhi police Crime Branch and Bihar Police on the Bahadur Shah Marg.
Ranjan Pathak (25), Bimlesh Mahto (25), Manish Pathak (33) and Aman Thakur (21) from… pic.twitter.com/bmMteajCyk
— ANI (@ANI) October 23, 2025
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…






