spot_img

रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Tamilnadu : तमिलनाडु के तंजावुर जिले के एक मंदिर में बुधवार सुबह रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया।  करंट लगने से 11 लोगों की  मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब लोग मंदिर की पालकी पर खड़े थे, पालकी कालीमेडु के अप्पर मंदिर में एक हाई-ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आ गई। अधिकारियों ने कहा कि मंदिर की पालकी को मोड़ने के समय ओवरहेड लाइन के संपर्क में आने के कारण यह भीषण हादसा हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये और दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से देने की भी घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक तंजावुर के एक मंदिर में बुधवार की सुबह 94वां अप्पर गुरुपूजा उत्सव मनाया जा रहा था। जिसमें शामिल होने के लिए मंगलवार रात से ही आसपास के इलाकों से श्रद्धालु आ रहे थे। काफी भीडभाड़ थी कि बीच में ये बड़ी दुर्घटना हो गई। तस्‍वीरों में दिख रहा है कि करंट से रथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...