Kohramlive : बर्दवान रेलवे स्टेशन पर लोहे की पटरी और मानवीय हड़बड़ी ने मिलकर ऐसा मंजर रच दिया, जो देखते ही देखते हंसी से चीखों में बदल गया। तीन अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक साथ ट्रेनें आईं और यात्रियों के कदमों की रफ्तार जानलेवा भगदड़ में बदल गई। आज रात प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर बर्दवान-हावड़ा लोकल, 6 पर रामपुरहाट लोकल और 7 पर आसनसोल लोकल एक साथ आ पहुंचीं। ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में फुट ओवर ब्रिज और सीढ़ियां अचानक भीड़ से ठसाठस भर गईं। किसी ने पीछे नहीं देखा और कुछ कदमों बाद, लोग गिरने लगे, चप्पलें छूटने लगीं, और चीखें गूंजने लगीं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया,“फुट ओवर ब्रिज की सीढ़ियां बहुत संकरी हैं। तीनों ट्रेनों के यात्री एक साथ ऊपर-नीचे दौड़ने लगे। अचानक किसी का पैर फिसला, फिर लोग एक-दूसरे पर चढ़ गये।” रेलवे सूत्रों के मुताबिक, कम से कम 10 लोग घायल हुये हैं। सभी को बर्दवान मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। रेलवे ने बयान जारी कर कहा कि “आज शाम बर्दवान स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर चल रही एक महिला का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सीढ़ियों पर गिरने की घटना हुई। रेल प्रशासन ने जांच के आदेश दिये हैं और वादा किया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिये अतिरिक्त स्टाफ और चौड़े एग्जिट-पॉइंट्स की व्यवस्था की जायेगी। एक स्थानीय यात्री ने कहा, “यह हादसा नहीं, लापरवाही की कीमत है। अगर स्टेशन पर भीड़ को संभालने के इंतजाम होते, तो ये दर्दनाक रात शायद न आती।”
A stampede erupted at #Bardhaman Railway Station in #WestBengal on Sunday evening (October 12) when three or four trains arrived simultaneously on platforms 4, 5, and 6. The overcrowding caused chaos among passengers. pic.twitter.com/TMfVQoC1SC
— Kunal Verma (@thekunalverma) October 12, 2025












