Delhi : राजधानी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट(Airport) पर शनिवार देर रात स्विस एयर की फ्लाइट LX147 में टेक-ऑफ के दौरान इंजन नंबर-1 में आग लग गई। उस वक्त विमान की स्पीड करीब 104 नॉट्स थी, लेकिन पायलट की सतर्कता से टेक-ऑफ तुरंत रद्द कर दिया गया और विमान रनवे पर ही रोक लिया गया। विमान में सवार 232 यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड से बाहर निकाला गया, इस दौरान 6 यात्री घायल हुये, जिन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Airport हादसे से उड़ानों पर असर
घटना के बाद रनवे नंबर 28 बंद कर दिया गया है, जिससे उड़ानों पर असर पड़ा। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए होटल और वैकल्पिक फ्लाइट्स की व्यवस्था शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को आग की वजह माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…
इसे भी पढ़ें : Trump के डिनर पार्टी में गोलीबारी, राष्ट्रपति ने खुद शेयर किया वीडियो… देखें










