spot_img
spot_img

Trump के डिनर पार्टी में गोलीबारी, राष्ट्रपति ने खुद शेयर किया वीडियो… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) की सुरक्षा को चुनौती देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। बीती रात एक हाई-प्रोफाइल डिनर कार्यक्रम के दौरान हथियारों से लैस एक शख्स हिल्टन होटल के अंदर तक पहुंच गया और ट्रंप से महज 50 गज की दूरी पर सुरक्षा घेरे को भेदने की कोशिश की। आरोपी की पहचान कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का पूर्व शिक्षक बताया जा रहा है और शुरुआती जांच में ‘लोन वुल्फ’ हमलावर माना जा रहा है।

Trump पर हमला 

चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी होटल में पहले से गेस्ट बनकर ठहरा हुआ था। इसी वजह से वह दोपहर में लागू की गई सख्त सुरक्षा पाबंदियों के बावजूद पहली सुरक्षा परत को आसानी से पार कर गया। रात करीब 8:35 बजे उसने अचानक लॉबी में बने सीक्रेट सर्विस के चेकपॉइंट की ओर दौड़ लगाई। उसके पास शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू थे। इससे पहले कि वह चेकपॉइंट पार कर पाता, एजेंट्स ने उसे घेर लिया। इस दौरान हल्की मुठभेड़ और फायरिंग भी हुई, जिसमें एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हुआ, हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसकी जान बचा ली।

इसे भी पढ़ें : Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…

इसे भी पढ़ें : पुनौराधाम पहुंचे CM सम्राट चौधरी, क्या बोले… जानें

जिस वक्त यह सब हो रहा था, ट्रंप मुख्य बॉलरूम में मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनते ही हॉल में अफरा-तफरी मच गई और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए टेबल-कुर्सियों के नीचे छिप गये। सुरक्षा एजेंटों ने तत्काल कार्रवाई करते हुये ट्रंप और उनके कैबिनेट सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि अगर हमलावर चेकपॉइंट पार कर लेता, तो कुछ ही सेकंड में वह बॉलरूम तक पहुंच सकता था, क्योंकि दोनों के बीच सिर्फ एक मंजिल और कुछ सीढ़ियों का फासला था।

पूछताछ में आरोपी ने संकेत दिया है कि उसका निशाना ट्रंप से जुड़े लोग थे, जबकि खुद ट्रंप ने भी माना कि वे हमलावर के टारगेट पर हो सकते थे। फिलहाल आरोपी पर संघीय अधिकारी पर हमला और हथियारों के इस्तेमाल जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, और अगर राष्ट्रपति पर हमले की कोशिश साबित होती है तो उसे बिना पैरोल उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...