spot_img
spot_img
spot_img

बसिया में कोयल नदी पर माफियाओं का राज, हिमाकत चौंका देगी… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गुमला के बसिया से गुजरने वाली कोयल नदी तट पर बालू माफियाओं का राज है। दिन हो या रात बेखौफ बालू माफियाओं का हाईवा और ट्रैक्टर धूल उड़ाते आते-जाते रहता है। माफियाओं की हिमाकत के आगे स्थानीय प्रशासन नतमस्तक है। वहीं, आम जनता हैरत में है, कुछ का कहना है कि ऐसा नहीं है कि इन बालू माफियाओं की जीवन कुंडली के बारे में स्थानीय प्रशासन को पता नहीं, उन्हें सबकुछ पता है, फिर न जाने क्यों सबकुछ जानते हुये भी मौनी बाबा बना हुआ है। बालू माफिया ने सिडिंकेट बना कर बेखूबी हर रोज नदी किनारे से 9 से 10 हाईवा बालू तस्करी करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस सिडिंकेट में एक्टिव ”सिंह बाबू” के नाम से मशहूर एक शख्स PLFI उग्रवादी संगठन के नाम पर मालामाल हो रहा है। वहीं, इनके नाम सुन पुलिस के भी हाथ-पांव फूलने लगते हैं। इस शख्स का जेल आना-जाना लगा रहता है। आला अधिकारी के निर्देश पर पकड़ा तो जरूर जाता है, पर कहते हैं ना जिसकी जेब में रिश्वत की चाबी हो, वो ज्यादा दिन हवालात में नहीं रहते।

कोयल नदी से बालू उठाने से लेकर उसे कोलेबिरा और रांची तक ठिकाने लगाने में एक दबंग युवक अपना पूरा नेटवर्क बना रखा है। उसका नेटवर्क इतना तगड़ा है कि उसे भेद पाना बहुत आसान नहीं। वह हाईवा सिडिंकेट का मालिक भी है। नदी से बालू उठाने का जिम्मा संभाल रखा है एक दागी किस्म का युवक। यह ट्रैक्टर सिडिंकेट का हेड है। इसके अंडर उसके गांव का विजय और प्रदीप लहलहा रहा है। यह दागी भाड़े पर एक हाईवा भी मंगा लिया है। कोयल नदी से बालू उठने के बाद सीधे कोलेबिरा के एक गांव में उसे स्टॉक किया जाता है। यहां से बालू को बाहर भेजने का काम कई के जिम्मे हैं। रास्ते में इन्हें रोकने, टोकने या पकड़ने वाला कोई नहीं। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब जिम्मेदार खामोश हो तो हम क्या कर सकते हैं?

इसे भी पढ़ें :45 घंटे बाद ध्यान से उठे PM मोदी…

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट… जानें

इसे भी पढ़ें :0.315 बोर की रायफल से DJ के सीने में उतारी थी गोली, हथियार मिला

इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…

इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...