Ranchi : सरस्वती पूजा 26 जनवरी यानी गुरुवार को है। इस साल बसंत पंचमी पर खास बात यह है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि के साथ-साथ चार शुभ योग बन रहे हैं। इस वजह से बच्चों के मानसिक विकास एवं बौद्धिक क्षमता विकसित करने के लिए सरस्वती पूजा फलदायी है। शिव उपासना धर्माथ ट्रस्ट हरिद्वार के संस्थापक स्वामी राम भजनवन ने मीडिया से कहा कि पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को सरस्वती पूजा मनाते हैं। इस साल सरस्वती पूजा वाले दिन 26 जनवरी को चार शुभ योग सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग और रवि योग बन रहे हैं। रवि योग को लेकर मान्यता है कि इस दिन किसी भी नये काम की शुरूआत की जा सकती है। कहते हैं कि इस रोज मां सरस्वती की पूजा करने से सुख, समृद्धि और कल्याण की प्राप्ति होती है। स्कूलों व कॉलेजों में मां सरस्वती की पूजा तैयारी भी शुरू हो गई है। गली-मोहल्ला-टोला में भी चंदा शुरू हो गया है। मां सरस्वती पूजा के दिन पीले वस्त्र धारण करना को शुभ माना गया है। सुबह स्नान कर पवित्र आचरण और वाणी के संकल्प के साथ मां सरस्वती की पूजा करें। माता सरस्वती को पीले फूल, अक्षत, धूप, गुलाल, रोली, दीप, आदि चढ़ायें। प्रसाद में पीले चावल, खीर, दूध, दही, मक्खन, सफेद तिल के लड्डू, घी, नारियल, शक्कर और मौसमी फल चढ़ायें जा सकते हैं। इसके बाद मां सरस्वती से बुद्धि और कामयाबी की दुआ मांगे।
इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मेट्रो ट्रेन के सामने कू*दा, CCTV में कैद हुई घटना
इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :Mid Day Meal Scam : संजय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज…
इसे भी पढ़ें :जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा
इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : 16 साल बाद पति के जैसी मिली दर्दनाक मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की डेट वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें :रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… देखें वीडियो














