फिंगर टेस्ट से पकड़ में आएगा Lung Cancer, घर बैठे ऐसे करें पता

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: फिंगर टेस्ट से Lung Cancer के शुरुआती लक्षणों को पहचाना जा सकता है। यह दावा ‘कैंसर रिसर्च यूके’ नाम की एक संस्था ने किया है। यह टेस्ट आप घर बैठे भी कर सकते हैं। इस फिंगर क्लबिंग टेस्ट के जरिए आप खुद ही फेफड़ों में कैंसर के लक्षण का पता लगा सकते हैं।

कैंसर रिसर्च यूके के मुताबिक, फिंगर क्लबिंग टेस्ट में उंगलियों और नाखूनों में सूजन या बहुत ज्यादा मुलायमपन खतरे के संकेत हो सकते हैं। ये आपकी सेहत के बारे में काफी कुछ बता सकता है।  खासतौर से फेफड़े या दिल से जुड़ी बीमारियां जैसे कैंसर या मेसोथेलियोमा के बारे में इससे पता लग सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, नॉन-स्मॉल सेल लन्ग कैंसर वाले करीब 35 प्रतिशत लोगों ने इसका अनुभव किया है।

संस्था की तरफ से यह दावा भी किया गया कि थाइरॉयड या अल्सरेटिव कोलाइटिस से पीड़ित लोगों में भी ये पाया जा सकता है।  रिपोर्ट में इस विंडो गैप टेस्ट को करने का तरीका भी बताया गया है।

 Lung Cancer: कैसे करें टेस्ट?

यह विंडो टेस्ट करने के लिए हाथ के एक अंगूठे और दूसरे हाथ की इंडेक्स फिंगर को नाखून की तरफ से आपसे में जोड़ें।  अंगूठे और उंगली के आपस में चिपकने के बाद आपको बीच में डायमंड की आकृति नजर आएगी। अगर आपको डायमंड की शेप नहीं आ रही तो मामला गंभीर हो सकता है। इसके लिए आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिंगर क्लबिंग को डेवलप होने में कुछ साल भी लग सकते हैं।  हालांकि ये फेफड़ों में कैंसर की समस्या में जल्दी सामने आ सकता है। अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के एक पोस्ट में कैंसर रिसर्च यूके ने कहा, ‘फिंगर क्लबिंग असामान्य है। आपको ये दिक्कत दिखाई दे रही है तो डॉक्टर से संपर्क करने में बिल्कुल देरी ना करें। ‘ डॉक्टर आपके फेफड़े या दिल की जांच के लिए चेस्ट एक्स-रे कराने की सलाह दे सकते हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हर छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचना घातक… जानें

Kohramlive : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव...

शरीर में चुपचाप बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, ये आदतें बन सकती हैं वजह…

Kohramlive : आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से...

दांतों की चमक के लिये अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग...

प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत…

Kohramlive : प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब...

Giridih : गोलगप्पा खाने से मौ’त…

गिरिडीह(Giridih) में चाट-गोलगप्पा खाने के बाद बीमार पड़ने वालों की संख्या 49 पहुंच गई है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराटांड़ निवासी गोलगप्पा विक्रेता ओभीलाल यादव पुलिस