Kohramlive : 34 हजार फॉलोअर्स, डांस वीडियोज़, रील्स की दीवानी रवीना, यूट्यूबर सुरेश के बिल्कुल करीब हो गई और फिर वही हुआ जो अक्सर होता है, प्यार ने घर तोड़ दिया। सोशल मीडिया स्टार बन गई पत्नी रवीना को प्रवीण ने उस रोज जो देखा, उसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाई। चुन्नी से गला घोंट कर उसे मार डाला गया, उसी बेड पर, जहां कभी सात फेरों की बातें हुई थीं, वहां अब पति की डेड बॉडी पड़ी थी। देर रात ढाई बजे रवीना और सुरेश ने शव को बाइक पर रखा, बीच में प्रवीण का निष्प्राण शरीर और छह किलोमीटर दूर दिनोद रोड की नाली में उसे फेंक दिया। इस तरह इंस्टा लव स्टोरी का अंतिम अध्याय लिख दिया। छह साल का मासूम मुकुल एक ही झटके में पिता की लाश और मां की गिरफ्तारी देख चुका है। अब दादा और चाचा ही उसकी दुनिया हैं। CCTV फुटेज में रवीना हेलमेट वाले सुरेश के साथ नजर आई। और फिर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ कि तो इंस्टा प्रेम की असली स्क्रिप्ट सामने आ गई। जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि प्रेम की कहानी ने हत्या की पटकथा लिखी और रील की रानी, अब जेल की सलाखों के पीछे है। यह वारदात हरियाणा के भिवानी में हुई।











