spot_img
spot_img
spot_img

प्यार, जलन और जब प्रेम राख बन गया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : रामकेश और अमृता, दो सपनों से लबरेज युवा आत्मायें, मई 2025 में मिले। मुलाकातों ने बातें बनाईं, बातों ने मोहब्बत का रंग लिया। और फिर शुरू हुआ लिव-इन का सिलसिला, जहां किताबों और उम्मीदों के बीच एक प्रेम ने जन्म लिया। पर हर प्रेम कहानी में एक छुपा हुआ भय होता है, रामकेश ने अमृता के साथ बिताये निजी पलों को कैमरे में कैद किया और जब अमृता को यह पता चला तो उसके भीतर आग लग गई। वह बार-बार उन तस्वीरों को मिटाने की बात करती रही, पर रामकेश हर बार टाल जाता रहा, शायद यह सोचकर कि प्यार में भरोसा हमेशा लौट आता है। अमृता ने यह राज अपने पूर्व प्रेमी सुमित को बताया, वही सुमित, जो अब किसी और का नहीं रहा था, पर अमृता की मोहब्बत को भूल भी नहीं पाया था। सुमित ने बिना बताये अपने दोस्त संदीप को दिल्ली बुलाया। 5 अक्टूबर की रात, तीन जिंदगियां एक ही कमरे में आईं और सुबह तक एक जिंदगी हमेशा के लिये बुझ गई।

किताबों की चिता पर जला दिया गया प्रेम

अमृता पहले से फ्लैट में मौजूद थी, रात 8.30 बजे सुमित और संदीप पहुंचे। रामकेश को बेरहमी से पीटा गया, फिर गला घोंटकर मार दिया गया। फोरेंसिक साइंस की छात्रा अमृता ने अपनी पढ़ाई का इस्तेमाल सबूत मिटाने के लिये किया। उसने सुमित संग कई क्राइम वेब सीरीज़ देखीं, ताकि कोई गलती न हो, कोई सुराग न बचे। शव को बेड पर लिटाया गया, घी और रिफाइंड तेल डाला गया, फिर किताबों को चिता की तरह सजाया गया। कमरे की शराब की बोतल किताबों पर उड़ेल दी गई और सुमित, जो मुरादाबाद में गैस वितरक था, जानता था कि सिलिंडर में आग कैसे लगाई जाती है। धीरे-धीरे गैस छोड़ी गई, फिर बाहर से लाइटर से आग लगाई गई। रात 2.57 बजे, अमृता और सुमित चेहरों को ढंककर फ्लैट से निकले। कुछ ही देर में वहां धमाका हुआ, रामकेश की देह राख में बदल गई, उसकी जिंदगी की किताब धधक उठी।

लोकेशन, CCTV और झूठ की पोल

जब क्राइम टीम पहुंची, तो सबको लगा हादसा है। पर रसोई की बजाय कमरे में सिलिंडर के टुकड़े मिले। यही बात फोरेंसिक टीम को खटक गई। CCTV फुटेज में दिखा, रात 8.30 बजे दो युवक फ्लैट में दाख़िल हुये। 39 मिनट बाद एक युवक भागता हुआ निकला और 2:57 बजे, दो साये मुंह ढंके हुये बाहर निकलते दिखे, उनमें से एक थी अमृता मोबाइल लोकेशन ने सच्चाई उगल दी, घटना के वक्त वह फ्लैट में ही थी। पुलिस ने 18 अक्टूबर को अमृता को मुरादाबाद से दबोचा, 21 अक्टूबर को सुमित और 23 अक्टूबर को संदीप गिरफ्तार हुआ। तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...

भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो

Kohramlive : वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आये...

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...