spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सट्टेबाजी में हारा, फिर ऐसी कहानी गढ़ी कि चकरा गई पुलिस… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अपने पिता से 2 लाख रुपये झटकने की खातिर जवान लड़का राहुल रविदास ने ऐसी झूठी कहानी गढ़ी कि उसका पूरा परिवार और रांची पुलिस हैरान और परेशान हो गई। राहुल ने गिरिडीह में रहनेवाले अपने भाई टिंकू रविदास को फोन कर कहा कि उसका किडनैप हो गया है। बतौर फिरौती 2 लाख रुपये नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी जायेगी। इस कॉल ने रविदास परिवार की नींद उड़ा दी। भाई टिंकू रविदास भागा-भागा रांची पहुंचा और सुखदेवनगर थाने में सबकुछ बताया। केस दर्ज होने के बाद अनुसंधान में जुटी पुलिस को राहुल के फोन का लोकेशन आसनसोल मिला। कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित टीम आसनसोल पहुंची तो राहुल का मोबाइल स्विच ऑफ हो चुका था। पुलिस ने जब रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज को खंगाला तो प्लेटफार्म पर राहुल अकेला घूमता हुआ दिखा। अगले दिन सुबह जब राहुल का मोबाइल ऑन हुआ तो उसका लोकेशन गम्हरिया स्टेशन पर दिखा। इसके बाद पुलिस गम्हरिया स्टेशन पहुंची तो राहुल को प्लेटफार्म नंबर दो पर मोबाइल देखते हुये पाया गया। उसे धर लिया गया। करीब छह महीने पहले राहुल को JPSC की परीक्षा की तैयारी करने गिरिडीह से रांची गया था। वह किशोरगंज लाइन मोहल्ला के एक घर में किराये पर रह रहा था। सट्टेबाजी में खूब पैसा हार गया, जिसके चलते खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया।

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में DIG आवास पर जवान की मौ*त…

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

इसे भी पढ़ें :झारखंड में बैठ USA की महिला के खाते में सेंधमारी, CID ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें :डॉ उषा गिरिडीह से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, राज बब्बर यहां से लड़ेंगे चुनाव… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

Taurus Weekly Horoscope || वृषभ साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...