Hazaribagh,Chouparan(Krishna Paswan) : श्रद्धा, संस्कृति और समरसता का संगम बनने जा रहा है चौपारण, जहां 27 जून को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जायेगी। आयोजन को लेकर शनिवार को होटल सेलिब्रेशन में मंदिर प्रबंधन समिति और प्रेस क्लब चौपारण के बीच एक अहम बैठक हुई।
बैठक में तय किया गया कि इस बार की रथयात्रा सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव भी होगी। रथ मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया जायेगा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय बनेगा।
भव्यता का वादा, तैयारियों की रूपरेखा
मंदिर समिति अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि इस बार आयोजन में देश-विदेश से श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कई वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। भाजपा नेता राजदेव यादव, रामचंद्र सिंह, इंदीवर सिंह समेत अन्य सदस्यों ने तैयारियों की जानकारी साझा की।
मीडिया बनेगा भागीदार
बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष शंकर यादव, वरिष्ठ पत्रकार अजय ठाकुर समेत कई पत्रकारों ने भाग लिया। सभी ने रथयात्रा को व्यापक मीडिया कवरेज देने और आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। रथयात्रा की तैयारी अब अंतिम चरण में है और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजकों का लक्ष्य है कि यह आयोजन चौपारण की पहचान को एक नई ऊंचाई दे।
27 जून को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा#Ormanjhi #Ranchi #rathyatra #Jagannath pic.twitter.com/ANpHmgcDuW
— KohramLive (@KohramLive) June 14, 2025












