Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के संगठित गिरोह के चार अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके से ब्राउन शुगर, गांजा, लग्जरी कारें और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किये गये हैं। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को मिले एक क्लू पर गठित स्पेशल टीम नामकुम के बेलबगान स्थित राम हरि गार्डन के पास पहुंची। SSP को यह सूचना मिली थी कि कुछ युवक कारों में बैठकर प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। बेलबगान मैदान के पास दो कारों एक सफेद और एक सिल्वर को घेरते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने चार युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इनके पास 17 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 10.73 ग्राम), 24 पुड़िया गांजा (कुल वजन 103.36 ग्राम), 1 सैमसंग, 3 आईफोन, दो चारपहिया वाहन Chevrolet और KIA एवं कुछ बैंकिंग दस्तावेज मिले। KIA कार के डैशबोर्ड से भी ब्राउन शुगर का पैकेट बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अंतर्राज्यीय नशा सिंडिकेट से जुड़े हैं। ब्राउन शुगर बिहार के सासाराम और झारखंड के गढ़वा से लाई जाती थी। रांची में प्रति पुड़िया 500 रुपये में बिक्री करते थे। ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते थे। एक ग्राम ब्राउन शुगर को आपस में “ढेला” कोड वर्ड कहा जाता था। नशा बेचने के लिए पुड़िया बनाकर शहर में घूम-घूमकर सप्लाई की जाती थी। इस गिरोह के फरार सरगना को पुलिस खोज रही है।
”ढेला” ज’हर भयानक, क्या बोले SP… देखें वीडियो
Date:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...
रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...





