रांची : झारखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। शहर में कोविड संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए शास्त्री मार्केट कमिटी ने 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन को लेकर सभी दुकानदारों की राय ली गई और दुकानें एक सप्ताह के लिए बंद रखने पर आम सहमति बनी। कमिटी के सह सचिव किशोर पपनेजा ने जानकारी दी कि फिलहाल 18 से 25 अप्रैल तक शास्त्री मार्केट की सभी दुकानें बंद रहेंगी। एक दिन पहले स्थिति की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। कमिटी के सचिव रंजीत गुप्ता ने बताया कि कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वतः लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया। इस दौरान सभी दुकानदार एवं कर्मचारी बंधु अपने-अपने घरों में रहेंगे। उन्होंने शहर के अन्य सभी व्यवसायिक संगठनों से भी आगे आने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING: झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा स्थगित, जैक ने लिया निर्णय
इसे भी पढ़ें : Breaking : #Lalu Yadav को #HighCourt से बड़ी राहत, इन शर्तों पर मिली जमानत








