spot_img

पीने वालों सुनो…एक लीटर खाने का तेल के बदले एक लीटर बीयर ले जाइए

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूरोप इन दिनों कुकिंग सनफ्लावर ऑयल की कमी से जूझ रहा है। रूस-यूक्रेन जंग के चलते सप्लाई प्रभावित है। जिसके कारण यूरोपियन देशों तक कुकिंग ऑयल नहीं पहुंच पा रहा है। रेस्टोरेंट और होटलों में कूकिंग ऑयल की हर दिन जरूरत होती है। लेकिन वहां की हालत और खराब है। रेस्टोरेंट वाले कस्टमर्स को पसंदीदा डिश नहीं खिला पा रहे हैं। ऐसे में जर्मनी के पब ने कारगर उपाय ढूंढ निकाला है। म्यूनिख के इस पब में सनफ्लावर ऑयल के बदले उतना ही बियर दिया जा रहा है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग तेल के बदले बियर ले रहे हैं। इससे पब में तेल की कमी नहीं हो रही है।

रूस और यूक्रेन दुनिया में 80 प्रतिशत सनफ्लावर ऑयल देता था। ये दोनों देश सनफ्लावर ऑयल उत्पादक देशों में सबसे ऊपर है। युद्ध से पहले तक यहां का ऑयल कई दशों में भेजा जाता था। यूरोप में खाना बनाने में सनफ्लावर ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। युद्ध के बाद स्थिति ऐसी है कि तेल यूरोप पहुंच ही नहीं आ रहा है। इस कारण कई देशों में खाद्य तेल का संकट खड़ा हो गया है।म्यूनिख के पब का ऑफर सुनते ही लोग घर का भी तेल ले जाकर पब में देते और बियर पी रहे थे। लेकिन एक शख्स ने तो कमाल ही कर दिया है। वह शख्स युद्ध प्रभावित लोगों की मदद करने यूक्रेन गया था। वह वहां से 80 लीटर सनफ्लावर ऑयल ले आया। जिसके बाद उसने पब जाकर पूरे तेल के बदले में अपनी बर्थ डे पार्टी के लिए 80 लीटर बियर खरीदी।जर्मनी में एक लीटर सनफ्लावर ऑयल की कीमत आमतौर पर 4.5 यूरो है, जबकि उतनी ही बियर के लिए 7 से 8 यूरो खर्च करने पड़ते हैं। पब के इस ऑफर से लोगों को काफी किफायती दर पर बियर मिल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पब से अब तक वहां के लोग 400 लीटर से ज्यादा बियर पी चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : मिस इंडिया फाइनलिस्ट रिया तिर्की से बोले सीएम हेमंत- इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कोरोना मृतकों के परिजनों को जल्‍द मुआवजा दें राज्य

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...