spot_img
spot_img
spot_img

Lipstick सेहत के लिए हो सकता है बड़ा खतरा, जानें क्यूं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : महिलाओं के बैग में एक न एक Lipstick आपको जरूर मिल जाएगी . किसी भी मौके पर हल्की सी Lipstick आपका पूरा लुक बदल सकती हैLipstick लगाना महिलाओं की सबसे पहली पसंद होती है. महिलाएं अपनी ड्रेस, ऑकेजन, मूड, और स्टाइल के हिसाब से लिपस्टिक का शेड चुनती हैं. वैसे तो ज्यादातर कॉस्मेटिक्स नुकसान पहुंचाते हैं लेकिन लिपस्टिक के साइड इफेक्ट्स शरीर के लिए बहुत अधिक खतरनाक हो सकते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि लिपस्टिक को होठों पर लगाया जाता है और खाना खाते वक्त यह सीधे शरीर के अंदर चला जाता है. इस वजह से नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल्स सीधे डाइजेस्टिव सिस्टम में पहुंच सकते हैं. आइए आपको बताते हैं लिपिस्टक में पाए जाने केमिकल्स और इनसे होने वाले नुकसान के बारे में.

अगर शरीर मैं मैग्नीज, कैडमियम, क्रोमियम और एल्युमिनियम एकसाथ इकट्ठे हो जाते हैं तो बहुत नुकसान करते हैं. लिपस्टिक लगाकर खाना खाते वक्त इन सभी तत्वों के शरीर में जाने के चांसेज बढ़ जाते हैं.

Lipstick खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान 

  • अधिकतर लिपस्टिक्स में लेड पाया जाता है. लेड शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है. इससे हायपरटेंशन और हार्ट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.
  • लिपस्टिक्स में कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. अगर इनकी मात्रा ज्यादा हो तो कैंसर का खतरा भी हो सकता है. पैराबीन एक ऐसा प्रिजर्वेटिव है जो कैंसर के लिए जिम्मेदार माना जाता है. इससे महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या नजर आती है.
  • दरअसल लिपस्टिक में बिस्मथ ऑक्सीक्लोराइड भी प्रिजर्वेटिव के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इससे भी कैंसर होने का खतरा बना रहता है और यह शरीर को बीमार बना सकता है. कई लोगों को इससे एलर्जी भी होती है.
  • अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो हर समय लिपस्टिक लगाने से बचें. सिर्फ ओकेजनली ही लिपस्टिक लगाएं और सस्ते ब्रैंड की लिपस्टिक बिल्कुल न खरीदें. आप चाहें तो हर्बल लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं.

लिपस्टिक्स का इस्तेमाल करते समय अपनाएं ये टिप्स

  • लिपस्टिक लगाते वक्त सावधानी बरतना बहुत ही जरूरी है.
  • लिपस्टिक खरीदते वक्त डार्क शेड्स लेने से बचें क्योंकि हेवी मेटल्स डार्क शेड्स में ज्यादा होते हैं.
  • लिपस्टिक लगाने से पहले घी या पेट्रोलियम जेली का बेस होंठों पर जरूर लगाएं, इससे साइड इफेक्ट कम होता है.
  • लोकल ब्रैंड्स भले ही सस्ते हों लेकिन ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं
  • अच्छे ब्रैंड्स की लिपस्टिक ही खरीदें और इसके इनग्रेडिएंट्स जरूर चेक करें.

(Disclaimer:इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. kohramlive. com इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...

सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…

Kohramlive : कहते हैं कि सुबह की शुरुआत जैसी...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...