spot_img

क्रिकेट मैदान में आखिरी ओवर में चली गई जान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के मुरादाबाद के बिलारी क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेलते-खेलते सीनियर वेटरन क्रिकेटर अहमर खां की अचानक मौत ने खेल प्रेमियों को स्तब्ध कर दिया। अहमर खां अपनी टीम की ओर से गेंदबाजी कर रहे थे, तभी अचानक मैदान पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों और चिकित्सकों ने तुरंत CPR और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीम को जीत के लिये 18 रन चाहिये थे, अहमर ने केवल 5 रन दिये और मुरादाबाद की टीम को 13 रन से जीत दिलाई, इसके कुछ ही देर बाद उनकी जान चली गई। अहमर खां लंबे समय तक दिल्ली के सुहानी क्लब और उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम के लिये खेल चुके थे। वे कई मौकों पर मशहूर स्पिनर पीयूष चावला के साथ मैदान साझा कर चुके थे। अहमर खां एक दवा कंपनी में MR के रूप में काम कर रहे थे और लगभग 10 वर्षों से अपनी टीम के लिये रेगुलर खेल रहे थे। उनका निधन सिर्फ खेल समुदाय के लिये ही नहीं, बल्कि परिवार और जान-पहचान वालों के लिये भी गहरा शोक लेकर आया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...