संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक सरोकार की सीख 

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अधिवक्ता परिषद, झारखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग रविवार को रांची स्थित श्री हनुमान बख्श पोदार भवन, रानी सती मंदिर परिसर में समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड भर से लगभग 183 अधिवक्ता प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।समापन सत्र को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय मंत्री एवं झारखंड-बिहार प्रभारी चरण सिंह त्यागी ने कहा, “अधिवक्ता परिषद ऐसा मंच है जो सिर्फ पेशेवर नहीं, समाज और राष्ट्र के हितों को भी समान रूप से महत्व देता है। हमारा लक्ष्य है अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना।”  उन्होंने परिषद के विभिन्न आयामों के माध्यम से अधिवक्ताओं को जागरूक और सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कुल चार सत्र आयोजित किये गये,जिनमें परिषद के विभिन्न आयामों, अधिवक्ताओं के व्यक्तित्व विकास, और संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विचार रहा “एक जागरूक अधिवक्ता ही समाज में बदलाव का वाहक बन सकता है।” कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रमुख सहायक पदाधिकारियों को सम्मान स्वरूप बुके प्रदान किये गये। इनमें मुख्य रूप से  राज कुमार शर्मा, डॉ. संतोष पांडेय, बी. उमा कामेश्वरी, महामाया राय, रीतेश कुमार बॉबी, अमरदीप गोयल, किरण सुषमा खोया, अनूप जयसवाल, मीरा कुमार, सत्येंद्र नाथ गंझू समेत अन्य शामिल थे। मंच पर राजेंद्र कृष्ण (संयोजक, चेयरमैन – स्टेट बार काउंसिल), प्रशांत कुमार सिंह (सह संयोजक), राजेंद्र मिश्रा (प्रांतीय अध्यक्ष), विजय नाथ कुंवर (प्रांतीय महामंत्री), प्रशांत विद्यार्थी, अनिल कुमार कश्यप, बलिराम प्रसाद जयसवाल, चंद्र प्रकाश सिन्हा, विनोद कुमार, राजीव रंजन पांडेय, ऋतुराज समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद थे। समापन समारोह का संचालन श्री अवनीश रंजन मिश्रा एवं मीरा कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में यह घोषणा की गई कि परिषद की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जायेगा और वह तुरंत कार्यभार संभालेगी। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी अधिवक्ता रीतेश कुमार बॉबी (प्रांत मीडिया सह प्रमुख, अधिवक्ता परिषद, झारखंड) द्वारा दी गई। 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...

‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी सत्ता के...

दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…

Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की खतरनाक दनुआ...

पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में नाबालिग लड़की से जुड़े...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...