Garhwa : दो मुखिया सहित कई लोगों ने भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया। गढ़वा के विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने आवास पर इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई, वहीं कहा कि भाजपा की झूठ एवं फरेब से जनता उब चुकी है। इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने को तैयार है। झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार ने झारखंड में जितने बेहतर काम किये हैं, उतना काम किसी अन्य सरकार ने नहीं किया है। पलामू लोकसभा सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां की जीत पक्की है।
झामुमो में शामिल होने वालों में गढ़वा के महुलिया पंचायत के मुखिया वीरेंद्र राम, दुबे मरहटिया पंचायत के मुखिया नितीश तिवारी, हरिओम सिंह, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि राउत, उदय प्रसाद यादव, अभय पासवान, चंदन कुमार, विजय भुईयां, छोटू ठाकुर, हरिओम विश्वकर्मा, हरिनारायण पासी, अमित विश्वकर्मा, सौरभ कुमार सिंह, दीपक ठाकुर, संजय ठाकुर, मुकेश बैठा, सीताराम पासवान, जाटा के मुमताज अंसारी, उड़सुगी के ललसु पाल एवं अचला के गुलाम सरवर हैं।
इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”








