spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Samsung को ग्‍लोबल ब्रांड बनाने वाले ली कुन-ही का निधन

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : Samsung इलेक्ट्रोनिक्स (Samsung Electronics) के चेयरमैन ली कुन-ही (Lee Kun-hee) का रविवार को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर ली के निधन की पुष्टि की। कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा, ‘बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स के चेयरमैन ली कुन ही का 25 अक्टूबर को निधन हो गया है। उन्होंने सैमसंग को दुनिया की सबसे श्रेष्ठ इलेक्ट्रोनिक्स कंपनियों में से एक बनाया था। उनकी विरासत हमेशा रहेगी।’

इसे भी पढ़ें : दुनिया की 45 दिग्गज कंपनियों के CEO से मिलेंगे PM Modi

ली को मई- 2014 में दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसके बाद से वह अस्पताल में ही थे। उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्र योंग ने दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी कंपनी सैमसंग का कामकाज देखा। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘सैमसंग में हम सभी ली को भूल नहीं पाएंगे, हमने उनके साथ जो यात्रा साझा की है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं।’

ली कुन-ही ने अपने पिता से कंपनी का नियंत्रण अपने हाथ में लिया था, उनके 30 साल के नेतृत्व में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एक वैश्विक ब्रांड बनीं। साथ ही उनकी अगुवाई में सैमसंग सबसे बड़ा स्मार्टफोन, टीवी और मेमोरी चिप ब्रांड भी बनी।

इसे भी पढ़ें : SBI ने पेश किया आकर्षक Offer, ब्याज दरों में मिलेगी छूट

अधिकारिक तौर पर अपने पिता ली ब्युंग-चुल के निधन के बाद 1987 में 45 साल की उम्र में ली को सैमसंग की कमान मिली थी। फोर्ब्स के मुताबिक ली कुन-ही अपने निधन के बाद करीब 21 बिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं।

सैमसंग की मदद से दक्षिण कोरिया एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सका। सैमसंग समूह जहाज निर्माण, जीवन बीमा, निर्माण, होटल, मनोरंजन पार्क जैसे क्षेत्रों में भी कार्यरत है।

ली का निधन ऐसे समय हुआ है जबकि सैमसंग को मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। ली के अस्पताल में भर्ती होने के बाद सैमसंग के आकर्षक मोबाइल कारोबार को चीन और अन्य उभरते बाजारों की कंपनियों से कड़ी चुनौती मिलने लगी।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...