spot_img

स्‍कूल में हो जाए छुट्टी, इसलिए दोस्‍तों को पिला दिया जहर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ओडिशा : एक छात्र ने छुट्टी के लिए अपने 20 दोस्तों की जान खतरे में डाल दी। वह घर जाना चाहता था, मगर स्कूल में छुट्टी नहीं होने की वजह से वह नहीं जा पा रहा था। छुट्टी के लिए उसने एक ऐसी तरकीब ढूंढी, जो उसके दोस्तों पर भारी पड़ गई। उसने बगीचे में पौधों पर डालने वाले कीटनाशक पानी में डालकर अपने दोस्तों को पिला दिया। जिससे हॉस्टल के 20 छात्रों तबीयत बिगड़ गई। छात्रों को उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत के बाद आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां समय से इलाज मिलने के कारण सभी बच्चों की जान बचा ली गई।

स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि आर्ट्स के 16 साल के छात्र को उम्मीद थी कि ओमिक्रॉन के बाद स्कूल में छुट्टी हो जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ, जिससे वह परेशान हो गया और यह घातक कदम उठाया। इधर अस्पताल में भर्ती छात्रों के परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। नाबालिग होने के कारण स्कूल की तरफ से ऐसा नहीं किया गया। हालांकि कुछ दिनों के लिए उसे स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया है। यह स्कूल ओडिशा में है। कामगांव उच्च माध्यमिक स्कूल के ये सभी छात्र हैं। अस्पताल के डॉक्टर अरुण कुमार पात्रा ने बताया कि समय रहते बच्चों का इलाज हो गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी को टाला जा सका।

इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

इसे भी पढ़ें : चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…

इसे भी पढ़ें : अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने खेला फुटबॉल, खुद शेयर किया वीडियो… देखें

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…

डायल 112 की टीम एक संदिग्ध तेज रफ्तार कार का पीछा कर रही थी। अलर्ट मिलते ही चेकपोस्ट पर तैनात ASI सुखविंदर सिंह गाड़ी रोकने के लिए सामने खड़े हुये। लेकिन कार नहीं रुकी… उल्टा रफ्तार और बढ़ी

अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अगले 48 घंटे में बड़ी राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार तापमान में 3

PM मोदी ने खेला फुटबॉल, खुद शेयर किया वीडियो… देखें

सिक्किम के गंगटोक की ठंडी सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। मैदान में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते, हंसते-बात करते PM की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। खुद PM मोदी ने लिखा “युवाओं के