Kohram live desk : अमेरिका के न्यूयॉर्क हार्बर में स्थित ‘दि स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ दोस्ती की निशानी है। 1886 में अमेरिका को फ्रांस द्वारा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी तोहफे के रूप में दी गई थी। फ्रांस के लोगों की ओर से मिले इस तोहफे को अमेरिका के राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने अपनी जनता की ओर से स्वीकार किया।
इस मूर्ति को मूल रूप से लिबर्टी ‘इनलाइटनिंग दि वर्ल्ड’ कहा गया था। इस विशालकाय मूर्ति के स्टील के ढांचे को दो मशहूर फ्रांसीसी वास्तुकारों यूजेन इमानुएल विओले ले दुक और एलेक्जेंडर गुस्तोव एफिल ने तैयार किया। एफिल वही डिजाइनर हैं जिन्होंने पेरिस की विश्व प्रसिद्ध संरचना एफिल टावर को भी डिजाइन किया था।








