Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड को लेकर भाजपा ने पुलिस को सात दिन की मोहलत दी है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की ओर से गठित जांच कमेटी नामकुम के बालाजी नगर पहुंची और घटनास्थल के आसपास के लोगों से जानकारी ली। टीम ने नामकुम थाना पहुंचकर चेतावनी दी कि तय समय में हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ, तो थाना का घेराव किया जायेगा। हंसराज बधवा स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि इलाके में दिन-रात नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। नियमित पुलिस गश्ती नहीं होने से महिलायें और स्कूल जाने वाली बच्चियां खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने सरकारी कर्मचारी की हत्या को गंभीर मामला बताते हुये पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाये। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन और आरती कुजूर ने हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जांच कमेटी लक्ष्मीकांत मुंडा के गांव जाकर भी जानकारी जुटायेगी।
लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड : भाजपा ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम… देखें वीडियो #RanchiNews #LaxmikantMunda #LaxmikantMundaMurderCase #JharkhandNews #BJPJharkhand https://t.co/mJBEaJMYJC
— KohramLive (@KohramLive) October 28, 2026





