spot_img

लश्‍कर के पाकिस्‍तानी आतंकी को इंडिया में 10 साल की सजा, जानें क्‍या था मामला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohram live desk : लश्‍कर-ए-तैयबा के पाकिस्‍तानी आतंकी बहादुर अली को दिल्‍ली के पटियाला कोर्ट स्थित एनआईए के विशेष न्‍यायाधीश ने दस साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आतंकवादी के खिलाफ अपराध साबित करने में सफल रहा है। बादुर अली को गैरकानूनी गतविधि रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं, हथियार अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम, विदेशी कानून एवं इंडियन वायरलेस टेलीग्राफी कानून की अलग-अलग धाराओं में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई है।

इसे भी पढ़ें : Corona से लड़ने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, DC ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा

भारत में आतंकवादी हमला करने की साजिश का मामला

एनआईए के अनुसार, जुलाई 2016 में दर्ज यह मामला पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा भारत में आतंकवादी हमले करने की साजिश रचने से जुड़ा है। साजिश के तहत बहादुर अली अपने दो साथियों अबू साद और अबू दर्दा के साथ मिलकर गैरकानूनी तरीके से जम्मू-कश्मीर में घुसा, ताकि दिल्ली समेत भारत के अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादी हमले कर सके। इन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित लश्कर के आकाओं के इशारे पर भारत में घुसपैठ की।

इसे भी पढ़ें : #BengalElection : अर्धसैनिक बलों को हिंसा पर गोली चलाने की छूट

कुपवाड़ा से किया गया था गिरफ्तार

बहादुर अली को कुपवाड़ा से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए थे। पूछताछ के दौरान अली ने आतंकवादी संगठन में भर्ती, लश्कर के विभिन्न प्रशिक्षण शिविर, हथियार चलाने के लिए आतंकवादियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण, लश्कर के आतंकवादियों द्वारा भारत में आतंकवादी हमले करने के लिए उकसाने और पीओके में लश्कर के लॉन्चिंग पैड की जानकारियों का खुलासा किया था। एनआईए ने जनवरी 2017 में अली के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े राजद नेता और समर्थकों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत

अन्‍य आरोपियों के खिलाफ चल रहा मुकदमा

कुछ समय बाद लश्कर-ए-तैयबा के दो अन्य पाकिस्तानी आतंकवादियों साद और दर्दा को कुपवाड़ा में फरवरी 2017 में एक मुठभेड़ में मार गिराया गया था। एनआईए ने अनुसार, पूछताछ के दौरान अली के दो साथियों जहूर अहमद पीर और नजीर अहमद पीर को भी गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों आरोपी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। आरोपपत्र में नामजद अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...