spot_img
spot_img
spot_img

पाकिस्तान में ही मा’रा गया लश्कर कमांडर… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पाकिस्तान में आतंकियों पर कहर टूट रहा है। अब लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के टॉप कमांडर रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह को सिंध के मतली इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया। हैरानी की बात यह है कि सैफुल्लाह को पाकिस्तान सरकार से सुरक्षा मिली हुई थी, फिर भी रविवार दोपहर उसके घर से निकलते ही हमलावरों ने क्रॉसिंग पर उसे मार गिराया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मारा गया सैफुल्लाह भारत में कई आतंकी हमलों से जुड़ा था। RSS मुख्यालय पर हमले की साजिश का मास्टरमाइंड था। वहीं, 2005, IISc बंगलुरु हमला में भी उसका नाम उछला था। इस कांड में प्रो. मुनीश चंद्र पुरी की मौत हो गई थी। 2008, रामपुर CRPF कैंप हमला करवाने का सूत्रधार था। इसमें 7 जवान व 1 नागरिक शहीद हो गये थे। नेपाल में फर्जी पहचान से छिपकर भारत विरोधी गतिविधियां चलाया करता था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैफुल्लाह लश्कर के टॉप लीडर्स आजम चीमा और याकूब के साथ एक्टिव था। यहां याद दिला दें कि अबू सैफुल्लाह से पहले भी फैजल नदीम उर्फ अबु कताल, मौलाना काशिफ अली, बशीर अहमद पीर, और जहूर इब्राहिम जैसे कई आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतारा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...