श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने बीजेपी के प्रदेश सचिव और बीडीसी चेयरमैन फरीदा खान पर हमला किया है. इस हमले में एक पीएसओ समेत दो की मौत हो गई है. हमला उस वक्त किया जब डाकबंगले में बैठक चल रही थी. इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. खबर लिखे जाने तक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है.
जानकारी के मुताबिक आतंकवादी हमला कर भागने में सफल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोग, पुलिस और सेना के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.








