Bihar : राजद में संगठनात्मक हलचल तेज है! मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद अब बारी है राष्ट्रीय अध्यक्ष की और इस पद के लिये एक बार फिर लालू प्रसाद यादव का नाम सबसे आगे है। राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने ऐलान किया है कि “23 जून को लालू जी नामांकन दाखिल करेंगे, वही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।” पार्टी सूत्रों के अनुसार, सभी औपचारिकताएं सोमवार को पूरी की जायेंगी और लालू यादव 23 जून को नामांकन करेंगे। बिना किसी विरोध के सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की राह साफ है। 1997 में जब लालू यादव ने जनता दल से अलग होकर RJD बनाई थी, तभी से वे पार्टी के सुप्रीमो हैं। आज, 28 साल बाद भी कमान उन्हीं के हाथ में। जब विपक्ष ने लालू यादव की तबीयत पर तंज कसा, तो सिद्दीकी ने पलटवार करते हुये कहा, “लालू जी इस बार सरकार बनायेंगे और इंडिया ब्लॉक को CM देंगे। फिर स्वास्थ्य को देखते हुये अध्यक्ष पद पर आगे विचार होगा।”
एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट
Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...
मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…
Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...
Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…
Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...
रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...
ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
New Delhi : देश को नशा मुक्त बनाने की...







