Ranchi : महाशिवरात्रि की आहट के साथ ही पहाड़ी मंदिर में शिवभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर की ओर से मंगलवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें पुरानी समिति को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लक्ष्य साफ है इस साल की शिव बारात को और भव्य, विशाल व ऐतिहासिक बनाना। बैठक में तय हुआ कि इस बार मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। मुख्य संरक्षक सुबोधकांत सहाय, मुख्य संयोजक कुणाल अजमानी एवं संरक्षक सांसद संजय सेठ, विधायक सी.पी. सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी होंगे। वहीं, अध्यक्ष: राजेश साहू, सचिव: रिवाल्डो वर्मा (राजू), वरीय उपाध्यक्ष: रजनीश सिंह (भोलू), संयुक्त सचिव: शुभाशीष चटर्जी, संयोजक: दीपक लाल, बारात प्रभारी: मेहुल प्रसाद, कोषाध्यक्ष: देवाशीष राय, प्रवक्ता: बादल सिंह, आयोजन प्रभारी: प्रेम साहू, मीडिया: क्षितिज मिश्रा बनाये गये। इसके अलावा उपाध्यक्ष, सह मंत्री, कलाकार प्रभारी, स्वागत प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी नियुक्त किए गये। बैठक में मंदिर के पुजारी कबीर दास बाबा, पिंटू बाबा, मनोज बाबा समेत अनेक अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और तमाम शिवभक्त उपस्थित रहे। माहौल पूरी तरह शिवमय रहा। समिति के प्रवक्ता बादल सिंह ने बताया कि इस बार की शिव बारात आस्था, संस्कृति और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम होगी।
श्री शिव बारात महासमिति के मुख्य संयोजक बने कुणाल अजमानी…
Date:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…
Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...
सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!
Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...
डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…
Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...
प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…
Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...
मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...



