spot_img

कुमार बोले, एक भी मतदाता न छूटे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाबान्दा प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है – “कोई मतदाता छूटे नहीं” और इसे पूरा करने के लिये सभी अधिकारी एक्टिव मोड में काम करें। उन्होंने मतदाता सूची के एसएसआर कार्यों की समीक्षा करते हुये बीएलओ के प्रयासों की सराहना की। रवि कुमार ने निर्देश दिया कि उप-निर्वाचन को ध्यान में रखते हुये सभी चेकपोस्ट चिन्हित किये जायें, एफएसटी एवं निर्वाचन कोषांगों का गठन समय पर हो और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण अवश्य किया जाये।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने खेजुरदाडी प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र का दौरा कर बीएलओ से जानकारी ली और कहा कि नये मतदाताओं को जोड़ा जाये तथा मृत अथवा अनुपस्थित मतदाताओं की सूची भी तैयार की जाये। इस अवसर पर जिला DC कर्ण सत्यार्थी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, ईआरओ–एईआरओ, एसडीओ, डीएसपी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...