spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची का कुमार गर्ल्स हॉस्टल सील, जानिये क्या है वजह

Date:

spot_img
spot_img
  • पार्किंग की जगह चल रहा था मेस
  • कार्यालय, वार्डन रूम और गेस्ट रूम भी बनाये गये थे

रांची : नक्शा के नियमों के उल्लंघन मामले में नगर आयुक्त के निर्देश पर लालपुर के पीस रोड स्थित कुमार गर्ल्स हॉस्टल को सोमवार को सील कर दिया गया। टाउन प्लानर श्रीकांत शरण के नेतृत्व में एक टीम ने यह कार्रवाई की। टाउन प्लानर के अनुसार हॉस्टल संचालक पर निगम द्वारा पास नक्शा के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। नक्शे के अनुसार हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग स्थल बनाया जाना है, लेकिन इसका उपयोग यहां मेस, कार्यालय, वार्डन रूम व गेस्ट रूम के तौर पर किया जा रहा है। नक्शा शाखा की मानें, तो यह पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन है। इस दौरान निगम ने हॉस्टल संचालक को सामानों को खाली करने का निर्देश भी दिया। अधिकांश सामान निकालने के बाद निगम की टीम ने ग्राउंड फ्लोर में बने गेट को सील कर दिया।

इसे भी पढ़ें : आतंक का पर्याय और PLFI का मोस्ट वांटेड जिदन गुड़िया मारा गया

निगम की तरफ से बताया गया कि अधिकारियों ने हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर को पूरी तरह से सील करने का आदेश दिया था। हालांकि इस फ्लोर पर कोई मुख्य द्वार या गेट नहीं है। इस कारण केवल अभी ग्राउंड प्लोर के कुछ हिस्से को ही सील किया गया है। निगम मंगलवार को इसे पूरी तरह से सील करने की कार्रवाई करेगा। निगम की कार्रवाई के कारण यहां रहने वाली लड़कियां पूरी तरह से डरी सहमी थीं।

हॉस्टल संचालिका ने किया विरोध

निगम की कार्रवाई के दौरान यहां की स्थिति थोड़ी बिगड़ती भी दिखी। जब हॉस्टल को सील किया जा रहा था, तो लॉज संचालिका ने विरोध करते हुए कहा कि ग्राउंड फ्लोर को पूरी तरह से सील करने से यहां रहने वाली लड़कियों के अंदर-बाहर जाने पर पूरी तरह से रोक लग जायेगी। इस पर निगम के टीम ने कहा कि अगर पूरी तरह से सील नहीं किया गया तो फिर सील करने का मतलब क्या। एक रास्ता खुला रहने से लोग आराम से आ-जा सकेंगे। ऐसे में सील करने का कोई महत्व नहीं रह जायेगा।

इसे भी पढ़ें : 20 मिनट के ऑपरेशन में खूंखार जिदन गुड़िया ढेर

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...