2026 में सोने की कीमतें क्या होगी… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दुनिया में राजनीतिक हलचल हो, बाजारों में घबराहट हो और निवेशकों के दिलों में डर दस्तक दे, तो सबसे पहले जिसकी याद आती है, वह है सोना। विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) की ताजा रिपोर्ट भी कुछ ऐसी ही कहानी सुना रही है। कह रही है कि 2026 सोने के लिये तूफानी साल साबित हो सकता है। रिपोर्ट का पहला संकेत साफ है कि अगर भू–राजनीतिक तनाव और गहराये, अर्थव्यवस्था दबाव में आये और बाजारों में डर का साया मंडराये तो निवेशकों की भीड़ सोने की तरफ दौड़ पड़ेगी। तब सोने के दाम मौजूदा स्तर से 15% से 30% तक बढ़ सकते हैं। यहां याद दिला दें कि साल 2025 सोने के लिये किसी रोलर–कोस्टर से कम नहीं रहा। कीमतें 60% तक उछल गई। इसकी खास वजह अमेरिका के टैरिफ, वैश्विक तनाव, केंद्रीय बैंकों की बड़ी खरीद, ब्याज दरों में लगातार बदलाव, इन सबने मिलकर सोने को नये रिकॉर्ड तक पहुंचा दिया। अगर 2026 में आर्थिक विकास की रफ्तार सुस्त रहती है और ब्याज दरें पहले से ज्यादा गिरती हैं, तो सोना फिर चमक दिखायेगा। रिपोर्ट का दूसरा चेहरा भी उतना ही दिलचस्प है। अगर अमेरिका की अर्थव्यवस्था तेजी पकड़ ले, जोखिम कम हो जाये, और निवेशक डर की पकड़ से बाहर निकल आयें तो सोने की मांग घट जायेगी। नतीजा, सोने के भाव 5% से 20% तक लुढ़क सकते हैं। रिपोर्ट की आखिरी चेतावनी है कि अगर अमेरिका की गतिविधियां तेज हो गईं और डॉलर मजबूत हुआ तो सोने की चमक फीकी पड़ सकती है। कीमतें तेजी से गिर सकती हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिना लाव-लश्कर निकले CM, इस बात पर हो गये नाराज…

Ranchi : राजधानी रांची में बीती शाम उस वक्त...

झारखंड के दो IPS अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी…

Ranchi : झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों...

RCB की जीत के बाद ‘विरुष्का’ की फोटो वायरल…

New Delhi : IPL 2026 के फाइनल में रॉयल...

वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI सचिव का बड़ा बयान… जानें

Kohramlive : IPL 2026 में अपने बल्ले से तूफान...

शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तार, इतने मंत्रियों ने ली शपथ…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व...