spot_img

रोज लिपस्टिक लगाने के ये 5 नुकसान….जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : लिपस्टिक महिलाओं के मेकअप किट का सबसे खास हिस्सा होती है। यह न सिर्फ खूबसूरती को निखारती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि रोजाना लिपस्टिक का इस्तेमाल आपके होठों और सेहत दोनों पर बुरा असर डाल सकता है? आइये जानते हैं—

1. होठों की नमी छिननाः बार-बार लिपस्टिक लगाने से होठों पर ड्राईनेस बढ़ती है। नमी की कमी के कारण होंठ फटने और खुरदरे होने लगते हैं।

2. होठों का डार्क होनाः लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स होंठों के नेचुरल कलर को खराब कर देते हैं। धीरे-धीरे गुलाबी होंठ काले पड़ सकते हैं।

3. एलर्जी और रैशेजः संवेदनशील त्वचा (Sensitive Skin) वाली महिलाओं को लिपस्टिक से एलर्जी, जलन या रैशेज हो सकते हैं।

4. नकली और मिलावटी प्रोडक्ट्स का खतराः मार्केट में कई ब्रांड्स के नाम पर नकली लिपस्टिक बेची जाती हैं। इनमें लेड, पैराबेन और हानिकारक प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो सेहत के लिये खतरनाक हो सकते हैं।

5. स्किन पोर्स ब्लॉक होनाः बार-बार टचअप करने से स्किन के पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं। इससे पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ जाती है।

क्या करें सावधानी?

  • अच्छी क्वालिटी और भरोसेमंद ब्रांड की लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें।
  • रोजाना लगाने से बचें और जब जरूरी हो तभी उपयोग करें।
  • रात को सोने से पहले लिपस्टिक पूरी तरह साफ कर लें और लिप बाम लगाना न भूलें।

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...