- इंडियन टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं चार टेस्ट मैच
कोहराम लाइव डेस्क : इंग्लैंड के खिलाफ Team India को चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी से चेन्नई में खेला जाना है। इस सीरीज से पहले Team India के लिए एक गुड न्यूज है। स्टार बल्लेबाज केएल राहुल मंगलवार को पूरी फिटनेस हासिल करने के बाद टीम इंडिया से जुड़ गए हैं।
इसे भी पढ़ें : शादी के लिए महिला-पुरुष की आयु समान करने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में नहीं मिला था मौका
राहुल ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और T-20 इंटरनैशनल सीरीज में हिस्सा लिया था, लेकिन टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। 28 साल के राहुल टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होकर स्वदेश लौट गए थे। उनके बायें हाथ की कलाई में चोट लगी थी। इसके चलते वह आखिरी दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। राहुल इसके बाद स्वदेश लौट आए थे और फिटनेस हासिल करने के लिए बेंगलुरु स्थित नैशनल क्रिकेट अकैडमी से जुड़ गए थे।
ट्विटर हैंडल पर लिखा भावुक मेसेज
राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘खुशी है कि मैंने रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा किया। फिर से फिट और स्वस्थ होने से बेहतर अहसास कुछ नहीं होता। खिलाड़ियों के साथ वापसी करना हमेशा मजेदार होता है। देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान है। मेरी नजरें अब घरेलू सीरीज पर टिकी हैं।’
इसे भी पढ़ें : NASA की Executive Chief बनीं Indian मूल की भव्या
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…






