बरवाडीह गांव में हर जुबां पर छाया किशोर कुमार… जानें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh,Barkagaon (ShivNarayan Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड स्थित पकरी बरवाडीह गांव में आज हर जुबां पर छाया है किशोर कुमार का नाम। एक किसान का बेटा, जो कभी खेत की मेड़ों पर किताब लिये बैठा दिखता था, आज इंटर साइंस का राज्य स्तरीय थर्ड टॉपर बनकर पूरे गांव और प्रखंड का नाम रौशन कर गया। किशोर ने प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव से इंटर साइंस की पढ़ाई की और 474 अंक (94.8%) हासिल कर दिखा दिया कि सीमित संसाधनों में भी बड़ी उड़ान भरी जा सकती है। उसने यह कामयाबी अपने बलबूते और अपने पिता साईनाथ साहू, माता मालती देवी, और दादा त्रिवेणी साव के आशीर्वाद व विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन से पाई। किशोर ने बताया कि वो IIT में दाखिला लेकर इंजीनियर बनना चाहता है। दसवीं में भी उसने CBSE बोर्ड में 96% अंकों के साथ प्रखंड टॉपर व जिला में तीसरा स्थान पाया था। उसने ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करते हुये घर पर रहकर ही पढ़ाई की।

किसान पिता, मेहनती बेटा

किशोर के पिता छत ढलाई और खेती-बारी से घर चलाते हैं। उनका कहना है, “मेहनत से कभी पीछे नहीं हटूंगा, बेटा जहां तक पढ़ेगा, साथ दूंगा।” किशोर की कामयाबी पर क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों ने खुशी जताई। विधायक रौशनलाल चौधरी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार कन्हैया, शिक्षक अशोक राम, मनीष चंद्र पांडेय, निकाश रजवार, मुखिया बिमला देवी, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने किशोर को बधाई दी है।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...