UP : यूपी के अमरोहामें अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिये शव को पंखे से लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को अरेस्ट कर लिया है, वहीं, उसका प्रेमी अभी फरार है। यह घटना Gajraula थाना क्षेत्र के दारानगर गांव की है। खबर है कि लगभग 35 साल के ओमपाल खेती के साथ मजदूरी करके परिवार चलाते थे। करीब 13 साल पहले उनकी शादी कल्लो से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे रविकांत, साक्षी और बादल हैं। इन तीनों की उम्र 7 से 11 साल के बीच है। इल्जाम है कि कल्लो का सिकंदराबाद में रहने वाले बबलू के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। ओमपाल इस रिश्ते का प्रतिरोध करते थे, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि होली के दिन बबलू गांव आया था और ओमपाल से उसकी कहासुनी भी हुई थी। इसी दौरान बबलू ने ओमपाल को जान से मारने की धमकी दी थी। इल्जाम है कि बीते बुधवार रात बबलू दोबारा गांव आया और उसने कल्लो के साथ मिलकर प्लास्टिक की रस्सी से ओमपाल का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को पंखे से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। मृतक के छोटे भाई जोगेश की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। जांच के दौरान शक के आधार पर पत्नी कल्लो को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने प्रेमी बबलू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद कर ली है।
पति को मार पंखे से लटकाकर खुदकुशी दिखाने की कोशिश…
Date:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…
Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...
रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…
Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...
घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…
UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...











