spot_img

यहां 38 बंदरों को मार डाला, हाइकोर्ट सख्‍त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कर्नाटक : खुद को इंसान बताने वालों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। 38 बंदरों को जहर देकर मार दिया गया। इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये घटना कर्नाटक के हासन जिले के बेलूर से सामने आई है। मामले में हाइकोर्ट ने स्‍वत: संज्ञान लिया है।

Read More : झारखंड सचिवालय में बड़े पैमाने पर तबादला, जानिये कौन कहां गये

हासन जिले के बेलूर तालुक के चौदानहल्ली गांव में गुरुवार तड़के करीब 38 बंदर मरे मिले थे। बंदरों को बोरियों में भरकर चौदानहल्ली के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया था। इन्हें पहले जहर दिया गया था। बाद में इन्हें बोरों में बंद कर पीटा गया था। बोरी खोलने पर करीब 20 बंदर जिंदा मिले थे। जिन्‍हें ग्रामीणों ने पानी पिलाया। जिसके बाद सभी वहां से चले गये। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। बंदरों की निर्मम हत्‍या को कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। 4 अगस्त को इस मामले में सुनवाई होगी।

Read More :  भारतीय Hockey Team ने रचा इतिहास, ब्रिटेन को हरा कटाया सेमिफाइनल का टिकट

शुक्रवार को हाईकोर्ट ने मामले में जनहित याचिका पर कार्रवाई शुरू की। कोर्ट ने इस मामले में जिला प्रशासन, वन विभाग और पशु कल्याण बोर्ड को प्रतिवादी बनाया। चीफ जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका और जस्टिस एन एस संजय गौड़ा की बेंच ने इस मामले को ‘परेशान करने वाला’ बताकर स्वत: संज्ञान लेते हुए रजिस्ट्रार जनरल को जनहित याचिका दर्ज करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित कानून के तहत कोर्ट का इस मुद्दे पर संज्ञान लेना आवश्यक है।

Read more: वंदना कटारिया ने रचा इतिहास,Tokyo Olympics में किया ये कारनामा

Read more: Breaking : ADJ उत्तम आनंद मौत मामले की होगी CBI जांच, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया आदेश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...