Giridih : गिरिडीह के मुफस्सिल थाना पुलिस ने 11 दिन पहले दर्ज अपहरणकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कथित तरीके से अपहृत 32 साल के अंकुर सिंघानिया को हरियाणा के फरीदाबाद से सही-सलामत खोज निकाला। SDPO जीतवाहन उरांव ने बताया कि SP डॉ. बिमल कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। टीम में मुफस्सिल के थानेदार श्याम किशोर महतो, SI नंदू पाल, टेक्निकल सेल के जोधन महतो और आरक्षी बबुआ मंडल शामिल थे। बीते 10 अक्टूबर को टीम फरीदाबाद पहुंची और अंकुर को सही-सलामत खोज निकाला। पूछताछ में अंकुर ने कहा कि उसका अपहरण नहीं किया गया था। वह घरवालों द्वारा संपत्ति विवाद के कारण लगातार परेशान हो रहा था और शांतिपूर्वक अपनी जिंदगी जीना चाहता था। अंकुर ने बताया कि उसने फरीदाबाद जाने का निर्णय स्वयं लिया और जाने से पहले इसकी जानकारी घरवालों को भी दी थी। पुलिस ने उसे बताया कि उसके लिये अपहरण की शिकायत दर्ज है, जबकि वह अपनी मर्जी से बाहर गया था। अंकुर के भाई अंकित सिंघानिया ने 29 सितंबर को अपहरण की शिकायत की थी। पुलिस के लिये मामला गंभीर था और अपहरण करने वाले के बारे में तकनीकी और गुप्त सूचना पर जांच चल रही थी। अंततः यह मामला संपत्ति विवाद और पारिवारिक तनाव का निकला, जिसे पुलिस ने सुलझाया।
अपहृत सिंघानिया इस हाल में मिला हरियाणा में…
Date:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…
Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...
सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!
Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...
डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…
Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...
प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…
Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...
मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...



